Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana New Updates ( mksy.gov.in )
Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana New Updates ( mksy.gov.in )

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana New Updates ( mksy.gov.in ) : बेटियों को मिलने वाली राशि 15000 को बढ़ा कर 25000 कर दिया गया हैं , जाने आवेदन की पूरी प्रक्रिया

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana New Updates मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई एक योजना है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बेटियों के जन्म और उनकी शिक्षा के लिए शुरू की गई है। अब इस योजना के तहत पहले की ₹15000 राशि को बढ़ाकर ₹25000 कर दिया गया है। इस योजना का लाभ पाने के लिए माता-पिता या अभिभावक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

HOME > CM YOJANA > UP CM YOJANA > Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana New Updates

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana New Updates-अवलोकन

लेखMukhyamantri Kanya Sumangala Yojana New Updates ( mksy.gov.in ) : बेटियों को मिलने वाली राशि 15000 को बढ़ा कर 25000 कर दिया हैं , जाने पूरी प्रतक्रिया
योजना का नाममुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना (MKSY)
योजना की शुरुआतउत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
राज्यउत्तर प्रदेश
उद्देश्यबेटियों की भ्रूण में हो रही हत्या को रोकना और उनके उज्जवल भविष्य के निर्माण में सहायता करना
पात्रताबेटियां
लाभ₹25,000
आवेदन माध्यमऑनलाइन
योजना की शुरुआत11/10/2019
आधिकारिक वेबसाइटhttps://mksy.up.gov.in/women_welfare/

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana New Updates-के फ़ायदे

  1. बेटियों का भविष्य उज्जवल: इस योजना का उद्देश्य बेटियों का भविष्य उज्जवल बनाना है।
  2. ₹25000 की आर्थिक सहायता: योजना के तहत बेटियों को ₹25000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  3. शिक्षा और जन्म से स्नातक तक का खर्च: बेटी के जन्म से लेकर स्नातक की पढ़ाई तक का खर्चा उठाएगी सरकार ।
  4. शिक्षित और सशक्त बनाना: उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना बालिकाओं को शिक्षित और सशक्त बनाने में मदद करेगी।
  5. समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण: इस योजना का एक प्रमुख उद्देश्य समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना और उन्हें बराबरी का अवसर देना है।

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana New Updates – पात्रता की अहर्ताएं

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की पात्रता की अहर्ताएं निम्नलिखित हैं:

  1. निवास प्रमाण पत्र: लाभार्थी का परिवार उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिए और उसके पास स्थायी निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए। राशन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर पहचान पत्र, बिजली या टेलीफोन का बिल मान्य होगा।
  2. पारिवारिक आय: लाभार्थी की पारिवारिक वार्षिक आय अधिकतम ₹3 लाख होनी चाहिए।
  3. अधिकतम बच्चियां: किसी परिवार को योजना का लाभ अधिकतम दो बच्चियों के लिए ही मिलेगा।
  4. परिवार का आकार: परिवार में अधिकतम दो बच्चे होने चाहिए।
  5. द्वितीय प्रसव की स्थिति: यदि किसी महिला को द्वितीय प्रसव में जुड़वा बच्चे होते हैं, तो तीसरी संतान के रूप में लड़की को भी लाभ मिलेगा। यदि पहले प्रसव से एक बालिका है और द्वितीय प्रसव से दो जुड़वा बालिकाएं होती हैं, तो केवल इस स्थिति में ही तीनों बालिकाओं को लाभ मिलेगा।
  6. अनाथ बालिका: यदि किसी परिवार ने अनाथ बालिका को गोद लिया है, तो परिवार की जैविक संतानों और विधिक रूप से गोद ली गई संतानों को मिलाकर अधिकतम दो बालिकाएं इस योजना की लाभार्थी हो सकती हैं।

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana New Updates – आयु सीमा

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत आयु सीमा निम्नलिखित है:

बेटी के जन्म के बाद: योजना का लाभ बेटी के जन्म के बाद शुरू होता है।

ग्रेजुएशन तक: योजना का लाभ बेटी की स्नातक का प्रथम वर्ष तक मिलता है

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana New Updates
Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana New Updates

जन्मतिथि भरकर पात्रता जांचने के लिए यहां क्लिक करें

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana New Updates – कुल लाभ किश्तों में किश्तों में

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत किस्तों का विवरण

किस्तघटनाराशि (₹)
1बेटी के जन्म होने पर5000
21 वर्ष तक की बालिका का पूर्ण टीकाकरण कराने पर2000
3बालिका के प्रथम कक्षा में प्रवेश के बाद3000
4छठी कक्षा में बालिका के प्रवेश के बाद3000
5कक्षा 9 में बालिका के प्रवेश के बाद5000
612वीं कक्षा के बाद स्नातक या डिप्लोमा करने पर7000
कुल राशि: ₹25000

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana New Updates के लिए जरूरी दस्तावेज:

  1. आधार कार्ड
  2. जन्म प्रमाण पत्र
  3. निवास प्रमाण पत्र
  4. बैंक खाता पासबुक
  5. पासपोर्ट साइज फोटो
  6. पारिवारिक आईडी कार्ड
  7. गोद ली हुई बच्चियों का गोद लेने का प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  8. मोबाइल नंबर

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana New Updates :- पंजीकरण

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया:

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: कन्या सुमंगला योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. नागरिक सेवा पोर्टल पर क्लिक करें: वेबसाइट पर नागरिक सेवा पोर्टल का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
  3. नियम और शर्तें पढ़ें: नए पेज पर कन्या सुमंगला योजना के नियम और शर्तों के बारे में जानकारी प्राप्त करें। आगे बढ़ने के लिए नीचे “Continue” बटन पर क्लिक करें।
  4. रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें: कन्या सुमंगला योजना का रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा। सभी मांगी गई जानकारी सही-सही भरें जैसे कि बच्चों का नाम, पिता का नाम, मोबाइल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा दर्ज करके “Send OTP” पर क्लिक करें।
  5. ओटीपी दर्ज करें: आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। उसे दर्ज करें और फॉर्म को “Submit” कर दें।
  6. लॉगिन के लिए यूजर आईडी प्राप्त करें: आपका रजिस्ट्रेशन सफलतापूर्वक हो जाएगा। आपके मोबाइल नंबर पर यूजर आईडी भेज दी जाएगी।
  7. लॉगिन करें: होम पेज पर वापस जाएं और लॉगिन पेज पर जाकर अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
  8. फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करें: लॉगिन करने के बाद कन्या सुमंगला योजना का फॉर्म खुलेगा। इसमें अपनी बेटी की सभी जानकारी भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  9. फॉर्म सबमिट करें: जानकारी भरने और दस्तावेज अपलोड करने के बाद “Submit” ऑप्शन पर क्लिक करें।
  10. फॉर्म सफलतापूर्वक भरें: आपका कन्या सुमंगला योजना का फॉर्म सफलतापूर्वक भरा जाएगा।
MKSY Official WebsiteClick Here
GOClick Here
CM OrderClick Here
जन्मतिथि भरकर पात्रता जांचने के लिए यहां क्लिक करेंClick Here
Pm Yojana Official WebsiteClick Here

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *